West Bengal Elections 2021: अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएगी शिवसेना, पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लिया फैसला

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दिग्गज नेता व दल अपनी-अपनी रणनीतियों के मुताबिक सियासी अखाड़े में उतर चुके है. आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस औए बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की पूरी संभावना है.

सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: PTI)

मुंबई: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) के मद्देनजर सभी दिग्गज नेता व दल अपनी-अपनी रणनीतियों के मुताबिक सियासी अखाड़े में उतर चुके है. आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला होने की पूरी संभावना है. इस बीच शिवसेना ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में उतरने का ऐलान कर दिया है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि आज (17 जनवरी) पार्टी की बैठक में बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. हालांकि कभी मोदी सरकार का हिस्सा रही शिवसेना (Shiv Sena) किसी दल के साथ गठबंधन करेगी या नहीं इसका खुलासा पार्टी नेताओं ने नहीं किया है.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार शाम एक ट्वीट कर बताया कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ चर्चा के बाद शिवसेना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हम जल्द ही कोलकाता पहुंच रहे हैं. औरंगाबाद शहर का नाम बदलने को लेकर शिवसेना, कांग्रेस में तीखी बहस

उल्लेखनीय है कि साल 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने 294 सदस्यी विधानसभा में 219 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से लगातार दूसरी बार सरकार में आई. कांग्रेस को तब 23, लेफ्ट को 19 और बीजेपी को 16 सीटें हासिल हुई थीं. इस साल अप्रैल से मई के बीच चुनाव होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'