केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न्यायिक हिरासत में मरनेवाले BJP कार्यकर्ता के परिवार से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पिछले महीने न्यायिक हिरासत में मरनेवाले वाले बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार से बुधवार रात मुलाकात की. पूर्व मेदिनीपुर जिले के पताशपुर में मदन घोराई को अपहरण के मामले में 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था और 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई.
कोलकाता, 5 नवंबर: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पिछले महीने न्यायिक हिरासत में मरनेवाले वाले बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार से बुधवार रात मुलाकात की. पूर्व मेदिनीपुर (Modinpur) जिले के पताशपुर (Patashpur) में मदन घोराई को अपहरण के मामले में 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था और 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई.
राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शाह ने घोराई के परिवार से कोलकाता (Kolkata) हवाई अड्डे पर मुलाकात की. बीजेपी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने शिकायत की है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और दूसरी बार घोराई के पोस्टमार्टम की मांग करने के बाद राज्य सरकार परिवार के प्रति उदासीनता बरत रही है.
शाह ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, "शहीद बूथ उपाध्यक्ष मदन घोराई के परिवार से कोलकाता में मुलाकात की. मैं इस बहादुर परिवार के सामने नतमस्तक हूं. पश्चिम बंगाल में दमन और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं की बीजेपी हमेशा ऋणी रहेगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

