Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के दौसा में निकाली गई 'वोट बारात', नाचते-गाते मतदान केंद्र पहुंचे वोटर (Watch Video)
Photo- X

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के दौसा जिले के झेरा गांव में बिना दुल्हा-दुल्हन के  'वोट बारात' निकाली गई. इस बारात में पूर्व केंद्रीय मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हुए. वह स्थानीय लोगों के साथ नाचते-गाते हुए मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसका वीडियो भी किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल साइट X पर शेयर किया है. वीडियो में महिलाओं को स्थानीय बोली में 'सारा करेगो काज फिर से आग्यो मोदी राज' में गीत गाते हुए सुना जा सकता है. दरअसल, दौसा को संवेदनशील बूथों के लिए जाना जाता है. यहां 2019 के चुनाव में हिंसा की सूचना मिली थी. इसीलिए सभी गांव वालों ने शांति से 'वोट बारात' निकाली थी.

राजस्थान के दौसा में निकाली गई 'वोट बारात'