Vote Jihad Allegations: लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई के कई बूथों पर हुआ वोट जिहाद; बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप (Watch Video)
Kirit Somaiya | Photo Credit- X

Vote Jihad Allegations: बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद का मुद्दा उठाया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि मुंबई  के फुरकानिया चौक, मानखुर्द विधानसभा बूथ नंबर 160 में बीजेपी कैंडिडेट मिहिर कोटेचा को 0 वोट मिले, जबकि उद्धव ठाकरे की सेना के उम्मीदवार संजय पाटील को यहां से 422 वोट मिले. इसी तरह रफिक नगर और झाकीर हुसेन नगर समेत 1 दर्जन बूथ में बीजेपी को सिर्फ 66 वोट और उद्धव ठाकरे सेना को 5417 वोट मिले. किरीट सोमैया का कहना है कि इन बूथों पर मुस्लिम मतदाताओं ने वोट जिहाद करने की कोशिश की और इसीलिए यहां से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा.

लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई के कई बूथों हुआ वोट जिहाद