एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी हैक, मामला दर्ज

जिले के थाना नगर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह की फेसबुक आईडी हैक किये जाने और उससे परिचितों से पैसा मांगने के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी हैक, मामला दर्ज
फेसबुक (Photo Credits: Pixabay)

प्रतापगढ़, 2 मई: जिले के थाना नगर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (Rajendra Pratap Singh) उर्फ़ मोती सिंह की फेसबुक (Facebook) आईडी हैक किये जाने और उससे परिचितों से पैसा मांगने के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ (Surendra Nath) के अनुसार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह की फेसबुक आईडी साइबर शातिरों ने हैक कर मदद के नाम पर दो लोगों से बहन की बीमारी के बहाने से पचास हजार रुपये की मांग की. उन्होंने बताया कि जब एक परिचित ने कैबिनेट मंत्री से फोन से संपर्क कर बीमारी की बात पूछी तो वह दंग रह गए.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में बाघ ने तीन लोगों को किया घायल, रेस्‍क्‍यू करने पहुंचे वनकर्मियों पर भी किया हमला- देखें VIDEO

मंत्री ने तत्काल आईडी ब्लॉक कर परिचितों को किसी के बहकावे में नहीं आने की बात कही.

मामले में मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी. तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).