उत्तर प्रदेश: CM योगी ने शिक्षकों को किया आगाह, काम में ढिलाई बरतने वालों की नौकरी जा सकती है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य के प्रति लापरवाह शिक्षकों को आगाह करते हुए शुक्रवार को कहा कि काम में ढिलाई बरतने वालों की नौकरी भी जा सकती है.
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य के प्रति लापरवाह शिक्षकों को आगाह करते हुए शुक्रवार को कहा कि काम में ढिलाई बरतने वालों की नौकरी भी जा सकती है.
योगी ने यहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि शिक्षकों को स्कूल में रहना होगा और इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर शिक्षकों की लापरवाही पायी गयी तो उनकी नौकरी भी जा सकती है.
मुख्यमंत्री ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि शिक्षा प्रणाली में ‘नेतागीरी‘ सहन नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल जर्जर भवन में संचालित नहीं किया जाएगा. सरकार हालात में सुधार के लिये मदद करेगी. साथ ही इसमें जनसहभागिता की भी जरूरत है.
संबंधित खबरें
PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
LPG Supply: महाराष्ट्र सरकार का तेल कंपनियों को सख्त निर्देश, गैस बुकिंग ऐप सुधारें; सार्वजनिक संस्थानों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करें
Petrol Price Today, March 13, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में पेट्रोल के ताजा रेट
Silver Rate Today, March 13, 2026: चांदी की कीमतों में स्थिरता, ₹3,04,000 प्रति किलो पर पहुंचा भाव; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
\