देश

UP Panchayat Elections 2021: यूपी में पंचायत चुनाव का आगाज, 18 जिलों में वोटिंग जारी, 779 पदों के लिए 11 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में गुरुवार को पंचायत चुनाव का आगाज हो गया. पहले चरण के तहत सूबे के 18 जिलों में वोटिंग चल रही है. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का 'सेमीफाइनल' माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान हो रहा है. मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें देखी जा रही है.

UP Panchayat Elections 2021: यूपी में पंचायत चुनाव का आगाज, 18 जिलों में वोटिंग जारी, 779 पदों के लिए 11 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में
यूपी पंचायत चुनाव 2021 (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गुरुवार को पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) का आगाज हो गया. पहले चरण के तहत सूबे के 18 जिलों में वोटिंग चल रही है. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का 'सेमीफाइनल' माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान हो रहा है. मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें देखी जा रही है. मुख्यमंत्री योगी भी हुए कोरोना संक्रमित: गले में खराश, हल्का बुखार

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं.

चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान होगा. पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए 1,14,142 प्रत्याशी तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के 1,86,583 पदों के लिए 1,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं.

प्रदेश के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बुधवार को बताया कि मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच होगा. इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा. आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर छह-छह फीट की दूरी पर घेरे बनाने का आदेश जारी किया है. उन्होंने बताया कि आगामी दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आगामी 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश दिए थे. इस बार चुनाव मैदान में बीजेपी, सपा और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी तथा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी मैदान में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).