देश

CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में चाचा Vs भतीजे की सियासी लड़ाई! भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे BJP प्रत्याशी विजय बघेल

2003 में विजय ने एनसीपी के टिकट पर भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ा था. तब वें हार गए थे. वहीं 2008 में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को 7500 वोटों से हरा दिया था.

CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में चाचा Vs भतीजे की सियासी लड़ाई! भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे BJP प्रत्याशी विजय बघेल
भूपेश बघेल व विजय बघेल (Photo: Twitter)

Chhattisgarh Assembly Election 2023: भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ में 21 तो वहीं मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की गई है.

छत्तीसगढ़ के लिए जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चित सीट दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट है.  यहां से बीजेपी ने विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है. ओबीसी आरक्षित सीट पाटन राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गढ़ रही है. विजय बघेल भूपेश बघले के भतीजे लगते हैं. यानी इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है और चाचा-भतीजे के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिलेगी.

पिछले बार इस विधानसभा सीट से बीजेपी ने भूपेश बघेल के सामने मोती लाल साहू को मैदान में उतारा था. तब भूपेश बघेल ने 27000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. यह चौथी बार है जब विजय बघेल अपने चाचा भूपेश बघेल के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे.

2003 में विजय ने एनसीपी के टिकट पर भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ा था. तब वें हार गए थे. वहीं 2008 में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को 7500 वोटों से हरा दिया था. इसके बाद 2013 में भी दोनों आमने-सामने थे, लेकिन भूपेश बघेल ने विजय बघेल को मात दे दी.

देखें किसे कहां से मिला टिकट-

छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).