Lok Sabha Election 2024: 'चाचा नीतीश कुमार पलट गए, BJP ने उन्हें हाइजैक कर लिया' औरंगाबाद की रैली में बोले तेजस्वी यादव (Watch Video)
Tejashwi Yadav | ANI

Lok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद जिले में एक चुनावी रैली के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब चाचा नीतीश कुमार भाजपा को लात मारकर आए थे, तो हम लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था. वह कहते थे कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे. इसके बावजूद चाचा नीतीश कुमार पलट गए. भाजपा वालों ने उन्हें हाइजैक कर लिया. हम चाहते हैं वे जहां भी रहें स्थिर रहें और खुश रहें.

चाचा नीतीश कुमार पलट, BJP ने उन्हें हाइजैक कर लिया: तेजस्वी