उमा भारती ने कहा- ब्यूरोक्रेसी हमारी चप्पल उठाने के लिए हैं... वीडियो वायरल होने के बाद मांगी माफी
उमा भारती (Photo Credit: Facebook)

बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने नौकरशाही के खिलाफ विवादित बयान दिया था. उमा भारती ने कहा था कि ‘‘ब्यूरोक्रेसी की औकात कुछ नहीं होती है, बल्कि चप्पल उठाने वाली होती है और हमारी चप्पल उठाती है.’’ उमा भारती ने कहा कि वो हमारी चप्पल उठाते हैं. हम उनको सैलरी देते हैं. हम उनकी पोस्टिंग करते हैं. इसलिए नौकरशाहों की औकात नहीं कि वो काम से जुड़ी कोई फाइल रोक लें.

उमा भारती के इस बयान का वीडियो अब हर जगह वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद उमा भारती ने सफाई दी.

यहां देखें वीडियो