देश

उद्धव ठाकरे बने मुख्यमंत्री: महाराष्ट्र के छह पूर्व सीएम हुए शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के समारोह में उनके छह पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. राकांपा प्रमुख शरद पवार, शिवसेना नेता मनोहर जोशी, कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण तथा भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ऐसे छह पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जो बृहस्पतिवार शाम ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद थे.

उद्धव ठाकरे बने मुख्यमंत्री: महाराष्ट्र के छह पूर्व सीएम हुए शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ( फोटो क्रेडिट- ANI )

मुंबई. शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने आज शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है. उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के शपथ ग्रहण लेने के समारोह में उनके छह पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. राकांपा प्रमुख शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar), शिवसेना नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi), कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे (Sushilkumar Shinde), अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) और पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) तथा भाजपा के देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ऐसे छह पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जो बृहस्पतिवार शाम ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद थे. वही इससे पहले शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम (कॉमन मिनिमम प्रोग्राम) में किसान, रोजगार, शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन, कला, संस्कृति और महिलाओं के मुद्दे पर काम करने का वादा किया गया है.

उद्धव ठाकरे के पहले देवेंद्र फडणवीस (2014-2019) मुख्यमंत्री थे. पवार चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे जबकि अशोक चव्हाण और फडणवीस दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे. जोशी, शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण एक एक बार मुख्यमंत्री रहे. ठाकरे परिवार से उद्धव पहले मुख्यमंत्री हैं. यह भी पढ़े-उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: राजनाथ सिंह, सचिन पायलट, अखिलेश यादव सहित इन नेताओं ने दी बधाई

शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस ने इस बार सरकार बनायी है. शिवसेना का भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन था लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर सहमति नहीं बन पाने के बाद दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए.

(भाषा इनपुट के साथ)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2019 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).