भारत में मृत पाए गए दो नेपाली नागरिक, बिहार के मधुबनी जिले में घटी यह घटना
दो नेपाली नागरिक भारतीय क्षेत्र में मृत पाए गए हैं. पुलिस ने कहा कि एक नागरिक का शव गुरुवार को सौंप दिया गया. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के सिरहा जिले के सीमा से लगे बिहार के मधुबनी जिले में दोनों घटनाएं हुई हैं.
काठमांडू: दो नेपाली नागरिक भारतीय क्षेत्र में मृत पाए गए हैं. पुलिस ने कहा कि एक नागरिक का शव गुरुवार को सौंप दिया गया. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के सिरहा जिले के सीमा से लगे बिहार के मधुबनी जिले में दोनों घटनाएं हुई हैं. पुलिस ने दोनों मृतकों के हत्या किए जाने का संदेह जताया है.
सुभाष यादव (17) को 27 फरवरी को खुटौना में गोली से घायल अवस्था में पाया गया. वह लापता होने के एक दिन बाद मिला. भारतीय अधिकारी उसे इलाज के लिए पटना ले गए , लेकिन उसकी गुरुवार को मौत हो गई. उसका शव गुरुवार को नेपाली अधिकारियों को सौंप दिया गया.
यह भी पढ़ें: यूपी: बहराइच में 30 लाख की चरस बरामद, एक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
एक अन्य व्यक्ति गजेंद्र यादव (35) को पिराही चरखाही में मृत पाया गया, उसके शव पर चोट के निशान है. वह भारतीय कस्बे में अपनी बहन को छोड़ने गया था, लेकिन लौटा नहीं. रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों मामलों की भारतीय पुलिस के साथ समन्वय में जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

