Ghaziabad: बैंक खातों को साइबर ठगों को किराए पर देने वाले नेपाली नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगों और ठगी से जुड़े एक ऐसे गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है, जो भोले-भाले लोगों को गुमराह कर उनके आईडी कार्ड के जरिए पहले सिम लेते थे और उन सिम के जरिए बैंकों में खाते खुलवाते थे.
गाजियाबाद, 16 मार्च : गाजियाबाद पुलिस ने साइबर ठगों और ठगी से जुड़े एक ऐसे गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है, जो भोले-भाले लोगों को गुमराह कर उनके आईडी कार्ड के जरिए पहले सिम लेते थे और उन सिम के जरिए बैंकों में खाते खुलवाते थे. ये खाते साइबर अपराध करने वाले हैकर्स को किराए पर दिए जाते थे. इनमें वह अपराध करने के बाद अपनी रकम को ट्रांसफर करते थे. इसके बदले ये हैकर से मोटी रकम लेते थे. आरोपियों में एक नेेपाली नागरिक है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने दूसरे लोगों की आईडी पर सिम लेकर व फर्जी खाता खुलवाकर साइबर अपराध करने वालों को बेचकर पैसे कमाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से एक एकाउंट किट (1 चेकबुक, 1 डेबिट कार्ड व 1 सिम), दाे एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड व दो मोबाइल बरामद हुए हैं. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने महज 14 दिनों में 8.25 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की
15 मार्च को थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने आरोपी पवन चौबे, राजेश सिंह और रवि कुमार को गिरफ्तार किया. इनसे पूछताछ में पता चला कि ये लोगों को लालच देकर बैंको में खाते खुलवाते हैं और चेक बुक एटीएम कार्ड, सिम व खाते से सम्बन्धित इन्टरनेट बैंकिग यूजर आईडी व पासवर्ड अपने पास रख लेते हैं.
इन खातों को ये लोग साइबर फ्रॉड व धोखाधडी करने वालो को 20-25 हजार रुपए में बेच देते हैं. खाता खुलवाने वाले व्यक्तियों को भी 3-5 हजार रुपये देते है. इस काम में इस गैंग की मदद इनका दिल्ली में रहने वाला साथी हर्ष करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

