Tripura Civic Poll Results 2021: त्रिपुरा निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, अगरतला की सभी 51 सीटों पर लहराया परचम
बीजेपी (Photo Credits ANI)

 Tripura Civic Poll Results 2021: त्रिपुरा निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए खुशी की खबर है. त्रिपुरा के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया है. भारतीय जनता पार्टी को अगरतला नगर निगम (AMC) की सभी 51 सीटों पर धमाकेदार जीत मिली हैं. वहीं टीएमसी और सीपीआई (एम) में खाता खोलने में असफल हुई हैं.