टॉलीवुड अभिनेता मोहन बाबू बने YSR कांग्रेस का हिस्सा
मंगलवार को टॉलीवुड अभिनेता मोहन बाबू (Mohan Babu) वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) का हिस्सा बन गए. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चीफ वाईएस जगनमोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) ने आज हैदराबाद में उनका पार्टी में स्वागत किया
मंगलवार को टॉलीवुड अभिनेता मोहन बाबू (Mohan Babu) वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) का हिस्सा बन गए. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चीफ वाईएस जगनमोहन रेड्डी ( YS Jagan Mohan Reddy) ने आज हैदराबाद में उनका पार्टी में स्वागत किया. हैदराबाद में लोटस पॉन्ड निवास पर दोनों की मुलाकात हुई. इस अवसर पर मोहन बाबू के बेटे मांचु विष्णु (Manchu Vishnu) भी मौजूद थे. मोहन बाबू ने कहा कि इस बार वाईएसआर कांग्रेस क्लीन स्वीप करेगी. उन्होंने कहा कि, "जगन लोगों के लिए अच्छा काम करेंगे और वो ही इस बार मुख्यमंत्री बनेंगे."
मोहन बाबू ने यह भी कहा कि वह किसी पोस्ट या पॉवर के लिए पार्टी का हिस्सा नहीं बन रहे हैं. उन्होंने बताया कि, "मुझे सभी पार्टियों ने न्योता दिया था. मैं अपनी इच्छा के अनुसार कभी भी किसी भी पार्टी का हिस्सा बन सकता हूं. इसे ही लोकतंत्र कहते हैं. मैं वाईएसआर कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगा और पार्टी के सभी प्लान्स भी फॉलो करूंगा."
Tollywood film actor Manchu Mohan Babu joins YSR Congress Party in the presence of party chief YS Jagan Mohan Reddy, in Hyderabad. pic.twitter.com/tdlwlifp10
— ANI (@ANI) March 26, 2019
फिल्मों की बात करें तो मांचु मोहन बाबू 'राऊडी', 'मेजर चंद्रकांत' और 'असेंबली राऊडी' जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. फैन्स उनकी अदाकारी बेहद पसंद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

