देश

उत्तर प्रदेश: आज बीजेपी 403 क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ से निकालेगी बाइक रैली, राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर मुखिया तक जुटें इस नेतृत्व में

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अनेक अभियान चलाकर पार्टी अपने प्रचार में जुटी है.

उत्तर प्रदेश: आज बीजेपी 403 क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ से निकालेगी बाइक रैली, राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर मुखिया तक जुटें इस नेतृत्व में
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credit: PTI)

लखनऊ:  लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अनेक अभियान चलाकर पार्टी अपने प्रचार में जुटी है. आज प्रदेश के 403 क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ से कमल संदेश विजय संकल्प बाइक रैली निकालेगी. इसमें प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया और संगठन के शीर्ष नेतृत्व जुटेंगे.

प्रदेश के मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित (Manish Dixit) ने बताया, "आज बीजेपी की बाइक रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yodi Adityanath), गोरखपुर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में बाइक सवार होकर लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे. एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील भी करेंगे."

यह भी पढ़ें: बीजेपी के कार्यक्रम पर विपक्ष का हमला, कांग्रेस ने कहा- देश पायलट की वापसी के लिए बेताब है तो पीएम चुनाव के लिए

उन्होंने बताया कि इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता मोटर साइकिल पर बीजेपी का झंडा व स्टीकर लगाकर और हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे. इसके अलावा पार्टी के सांसद व विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में बाइक रैली निकालेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).