Jammu and Kashmir Election Results 2024: 'इस बार लोगों ने बुलेट से बैलट की ओर कदम बढ़ाया', विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बोले BJP नेता कविंदर गुप्ता (Watch Video)
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने पार्टी की जीत का भरोसा जताया है.
Jammu and Kashmir Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने पार्टी की जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य के लोगों को पत्थरबाजी और अलगाववाद से बाहर निकालकर विकास के रास्ते पर लाने का काम किया है. अब यहां आतंकवाद की जगह पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है. गुप्ता ने कहा, “बीजेपी ने जनता को भ्रष्टाचार और वंशवाद से मुक्ति दिलाई है. इस बार लोगों ने बुलेट से बैलट की ओर कदम बढ़ाया है और हमें वोट दिया है. हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे और सरकार बनाएंगे.” एग्जिट पोल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत और एग्जिट पोल के आंकड़ों में अंतर है और परिणाम बीजेपी के पक्ष में ही आएंगे.
इस बार लोगों ने बुलेट से बैलट की ओर कदम बढ़ाया: BJP नेता कविंदर गुप्ता
#WATCH | Jammu, J&K: Ahead of the counting of votes today for #JammuKashmirAssemblyElection, former Deputy CM and BJP leader Kavinder Gupta says, "BJP has taken people in J&K on the path to development, they have taken away from stone pelting. They have been freed of separatism,… pic.twitter.com/POKg9SoLcm
— ANI (@ANI) October 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

