एजेंसी न्यूज

ठंडी रोटियां परोसने का मामला : CM Shivraj Singh Chouhan ने निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कराया बहाल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर भ्रमण के दौरान उन्हें खाने में ठंडी रोटियां परोसे जाने के आरोप में निलंबित किए गये खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शुक्रवार को बहाल करने के निर्देश इंदौर जिला प्रशासन को दिए.

ठंडी रोटियां परोसने का मामला : CM Shivraj Singh Chouhan ने निलंबित खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कराया बहाल
CM शिवराज सिंह चौहान ( फोटो क्रेडिट- ANI)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इंदौर भ्रमण के दौरान उन्हें खाने में ठंडी रोटियां परोसे जाने के आरोप में निलंबित किए गये खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शुक्रवार को बहाल करने के निर्देश इंदौर जिला प्रशासन को दिए. मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के बाद इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने निलंबित किए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी को बहाल कर दिया है.

मध्यप्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान ने उनके इंदौर भ्रमण के संदर्भ में निलंबित किए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बहाल करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं. निर्देशों के पालन के क्रम में कलेक्टर मनीष सिंह ने निलंबित किए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी को बहाल कर दिया है.’’ यह भी पढ़े: MP Bypolls 2020: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-जनता को सपना दिखाया की सिंधिया बनेंगे सीएम लेकिन किसी और को बना दिया 

चौहान ने कहा है कि उनके संज्ञान में आया कि उन्हें इंदौर प्रवास के दौरान उपलब्ध कराए गए खाने में रोटियां ठंडी होने के कारण संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पदीय कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए निलंबित किया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक साधारण इंसान हैं. उन्हें सूखी रोटियां खाने में भी कोई गुरेज़ नहीं है. ऐसे में केवल उनके खाने के कारण किसी अधिकारी पर कार्रवाई हो यह उन्हें उचित नहीं लगता.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).