देश

सूरत अग्निकांड: हा‍र्दिक पटेल ने बीजेपी को घेरा, कहा- मातम के वक्त उत्सव में व्यस्त थे, मेयर इस्तीफा दें नहीं तो करूंगा अनशन

हार्दिक पटेल ने आगे कहा, "गुजरात की बीजेपी सरकार स्वर्गीय हुए बच्चों के परिवार को न्याय नहीं दे पाई तो आज शाम से मैं सूरत म्यूनिसिपल कॉर्परेशन कचहरी के सामने अनशन पर बेठूंगा. एक तरफ मातम हैं और दूसरी तरफ बीजेपी अपने विजय उत्सव में व्यस्त हैं. सूरत की जनता से करोड़ों का टैक्स लिया जाता है लेकिन सुविधा नहीं."

सूरत अग्निकांड: हा‍र्दिक पटेल ने बीजेपी को घेरा, कहा- मातम के वक्त उत्सव में व्यस्त थे, मेयर इस्तीफा दें नहीं तो करूंगा अनशन
हार्दिक पटेल को 2 साल की जेल (Photo Credit: PTI)

गुजरात के सूरत में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमरात में भीषण आग लगने से 23 छात्रों की मौत हो गई. ये छात्र वहां कोचिंग के लिए आए थे. छात्रों की मौत के बाद अब विपक्ष सत्ताधारी बीजेपी पर बरस रहा है. इस दर्दनाक घटना को लेकर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी पर दुख के ऐसे वक्त में भी जीत का जश्न मनाने का आरोप लगाया है और इस मामले में सूरत मेयर के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा है कि अगर इस्तीफा नहीं लिया जाता तो वह आज साम से अनशन पर बैठेंगे.

हार्दिक पटेल ने आगे कहा, "गुजरात की बीजेपी सरकार स्वर्गीय हुए बच्चों के परिवार को न्याय नहीं दे पाई तो आज शाम से मैं सूरत म्यूनिसिपल कॉर्परेशन कचहरी के सामने अनशन पर बेठूंगा. एक तरफ मातम हैं और दूसरी तरफ बीजेपी अपने विजय उत्सव में व्यस्त हैं. सूरत की जनता से करोड़ों का टैक्स लिया जाता है लेकिन सुविधा नहीं."

यह भी पढ़ें- सूरत अग्निकांड के बाद सरकार का आदेश, व्यावसायिक परिसरों में चलने वाले सभी कोचिग संस्थान बंद किए जाए

हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, "आज सूरत में आग की घटना में स्वर्गीय हुए बच्चों के परिवारों से मिलूंगा. सरकार को 12 घंटे का वक्त देता हूं की सूरत मेयर का इस्तीफा लिया जाए एवं अवैध बिल्डिंग बनाने की स्वीकृति देने वाले अधिकारी एवं वक़्त पर घटना स्थल न पहुंच ने वाले फायर ब्रिगेड के अधिकारी पर मुकदमा लगाया जाए."

बता दें कि शुक्रवार को सूरत के एक कॉम्प्लेक्स में दोपहर करीब 3.30 बजे आग लगी गई. इस कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल पर कोचिंग क्लास चल रही थी. उस वक्त कोचिंग में 40 बच्चे मौजूद थे. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आ रही है. देखते ही देखते यह आग फैल गई. हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है. सीएम विजय रुपाणी ने 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है. घटना की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2019 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).