CM Kejriwal in Punjab: 'कभी-कभी लगता है कि मैं आतंकवादी हूं', पंजाब में बोले सीएम केजरीवाल

Arvind Kejriwal Punjab Rally: सीएम केजरीवाल ने आज पंजाब के खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी कभी लगता है कि मैं आतंकवादी हूं. आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि कहा कि केंद्र सरकार मेरे साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है. वह मुझे झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार करवाना चाहती है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं और वह ही मुझे जेल में डालना चाहती है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग मुझे गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहते हैं, जिससे मैं लोकसभा चुनावों में प्रचार ना कर सकूं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में पंजाब की 13 की 13 और दिल्ली की 7 की 7 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी. केजरीवाल का यह बयान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.