स्मृति ईरानी का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- नागरिकता कानून और NRC पर उनका जनमत संग्रह वाला बयान संसद का अपमान है

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के किसी भी नागरिक के अधिकारों को नहीं छीनता है. उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसक तत्वों को समर्थन दे रहे हैं, मैं राज्य सरकारों से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करती हूं.

स्मृति ईरानी (Photo Credits: ANI)

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने शुक्रवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) भारत के किसी भी नागरिक के अधिकारों को नहीं छीनता है. उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसक तत्वों (Violent Elements) को समर्थन दे रहे हैं, मैं राज्य सरकारों से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करती हूं. स्मृति ईरानी ने नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) और नागरिकता संशोधन कानून पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह (Referundum) कराने की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की मांग के बारे में कहा कि उनकी टिप्पणी संसद (Parliament) का अपमान है.

कोलकाता के एक होटल में आयोजित समारोह में भाग लेने आईं स्मृति ईरानी ने सीएए को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘उनकी टिप्पणी भारतीय संसद का अपमान है.’ यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता दिलीप घोष बोले, राज्य में नागरिकता कानून लागू होकर रहेगा, ममता बनर्जी इसे नहीं रोक सकतीं.

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने गुरुवार को बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराए और यदि वह ‘व्यापक मत’ हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़नी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\