Shiv Sena ने किया Karachi Sweets का समर्थन, Sanjay Raut बोले- इसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं, बेमतलब है नाम बदलने की मांग

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कराची स्वीट्स का समर्थन करते हुए कहा है कि कराची बेकरी और कराची स्वीट्स पिछले 60 सालों से मुंबई में है. उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है. अब इस दुकान का नाम बदलने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है. कराची स्वीट्स का नाम बदलने की मांग पर शिवसेना का आधिकारिक रूख नहीं है.

संजय राउत (Photo Credits: ANI)

मुंबई: मायानगरी मुंबई (Mumbai) में स्थित कराची स्वीट्स (Karachi Sweets) के नाम को लेकर कथित तौर पर दुकान के मालिक को धमकाने का शिवसेना (Shiv Sena) नेता नितिन नंदगांवकर (Nitin Nandgaonkar) का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी उनके इस कदम से पीछे हटती दिख रही है. शिवसेना कराची स्वीट्स के नाम को बदलने की मांग पर नंदगांवकर के साथ नहीं है. शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को कराची स्वीट्स का समर्थन करते हुए कहा है कि कराची बेकरी और कराची स्वीट्स पिछले 60 सालों से मुंबई में है. उनका पाकिस्तान (Pakistan) से कोई लेना-देना नहीं है. अब इस दुकान का नाम बदलने के लिए कहने का कोई मतलब नहीं है. कराची स्वीट्स का नाम बदलने की मांग पर शिवसेना का आधिकारिक रूख नहीं है.

ज्ञात हो कि शिवसेना नेता नितिन नंदगांवकर के कथित तौर पर धमकाने के बाद कराची स्वीट्स के मालिक ने दुकान के नाम को पेपर से ढंक दिया है. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कराची स्वीट्स के मालिक को दुकान के नाम से 'कराची' शब्द हटाने को कह रहे हैं, क्योंकि कराची नाम पाकिस्तान से जुड़ा है. यह भी पढ़ें: JNU का नाम विवेकानंद यूनिवर्सिटी करने को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ा, शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा नेता सीटी रवि के बयान पर किया पलटवार

देखें ट्वीट-

हालांकि मामले को तूल पकड़ते देख शिवसेना ने पार्टी नेता के इस कदम से किनारा कर लिया है और संजय राउत ने कराची स्वीट्स का समर्थन करते हुए साफ किया है कि दुकान के नाम का पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है और इसके नाम को बदलने की मांग का कोई मतलब नहीं है. उधर, दुकान के मालिक का कहना है कि उनके परिवार से यह नाम जुड़ा हुआ है, क्योंकि उनके पूर्वज कराची से थे और यह दुकान कई सालों से इसी नाम से चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर पाने की चाहत, 2,640 फ्लैट्स के लिए अब तक 16,400 से अधिक आवेदन; जानें एप्लीकेशन की लास्ट डेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स