शीला दीक्षित ने कहा- 'आतंक के खिलाफ पीएम मोदी जितने सख्त नहीं थे मनमोहन सिंह', विवाद बढ़ने पर दी ये सफाई

शीला दीक्षित ने ट्वीट कर कहा कि मैंने देखा कि मीडिया का एक हिस्सा एक इंटरव्‍यू में की गई मेरी टिप्पणी को तोड़ मरोड़ रहा है.

शीला दीक्षित | File Pic | (Photo Credits: PTI)

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) ने गुरुवार को कहा कि आतंक के खिलाफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का रुख नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जितना कड़ा नहीं था. उन्होंने स्वीकार किया कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों (Mumbai Terror Attack) के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 'प्रतिक्रिया', पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तरह 'मजबूत और दृढ़ नहीं' थी. इस बीच बयान पर विवाद बढ़ता देख शीला दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है.

शीला दीक्षित ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने देखा कि मीडिया का एक हिस्सा एक इंटरव्‍यू में की गई मेरी टिप्पणी को तोड़ मरोड़ रहा है. मैंने कहा था: हो सकता है कि कुछ लोगों को ऐसा लगता हो कि मोदी जी आतंकवाद पर कड़ा रुख रखते हैं लेकिन मेरा मानना है कि यह कुछ और नहीं बल्कि चुनावी हथकंडा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमेशा एक चिंता का विषय है और इंदिरा जी कड़े रुख वाली नेता रहीं.’’ यह भी पढ़ें-  NCP ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट, सुप्रिया सुले बारामती से लड़ेंगी चुनाव

शीला दीक्षित के कथित बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘शीला जी का ये बयान वाक़ई चौंकाने वाला है. बीजेपी और कांग्रेस में कुछ तो खिचड़ी पक रही है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\