'इस बार भाजपा मुंबई से तड़ीपार होगी' पीएम मोदी पर संजय राउत का तंज- VIDEO
Sanjay Raut (Photo Credit: ANI)

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जब चुनाव की घोषणा होती है तो कोई प्रधानमंत्री या मंत्री नहीं रहता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव प्रचार में जो कुछ भी खर्च हो रहा है, वो भाजपा के खाते में जाना चाहिए. पीएम मोदी मुंबई में 10 सभा कर लें या 50 सभा कर लें. मुंबई की जनता ने तय किया है कि इस बार भाजपा मुंबई से तड़ीपार होगी.

इस बार भाजपा मुंबई से तड़ीपार होगी: संजय राउत