नोएडा: समाजवादी पार्टी के नेता के ऊपर जानलेवा हमला, हाथ में लगी गोली
आचार संहिता के चलते उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी. सपा नेता के दो भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं.
नोएडा (Noida) के थाना सूरजपुर (Surajpur) क्षेत्र के तिलपता गांव के पास बीती रात अज्ञात बदमाशों ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता के ऊपर जानलेवा हमला किया. बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनके हाथ में लगी है. थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता बृजपाल राठी (Brajpal Rathi) बीती रात अपनी कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ तिलपता (Tilpatta) गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी.
उन्होंने बताया कि एक गोली उनकी कार के शीशे को तोड़ती हुई उनके हाथ में लगी. थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व सपा नेता को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई थी. यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
आचार संहिता के चलते उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी. सपा नेता के दो भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

