देश

आजम खान के विवादित बयान पर हंगामा जारी, अखिलेश यादव बोले- अगर असंसदीय शब्द का उपयोग किया है तो वापस लूंगा

लोकसभा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान द्वारा बीजेपी सांसद रमा देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी पारा गर्मा गया है. इस बीच हंगामा बढाता देख समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मैंने किसी असंसदीय शब्द का उपयोग किया है तो उसे वापस लूंगा.

आजम खान के विवादित बयान पर हंगामा जारी, अखिलेश यादव बोले- अगर असंसदीय शब्द का उपयोग किया है तो वापस लूंगा
अखिलेश यादव (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: लोकसभा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सांसद आजम खान (Azam Khan) द्वारा बीजेपी (BJP) सांसद रमा देवी (Rama Devi) पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी पारा गर्मा गया है. इस बीच हंगामा बढाता देख समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अगर मैंने किसी असंसदीय शब्द का उपयोग किया है तो उसे वापस लूंगा.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एसपी मुखिया ने अखिलेश ने कहा “यदि कल किसी भी असंसदीय शब्द का उपयोग किया गया था ... यदि बीजेपी सांसद अपने शब्दों को वापस लेते हैं और अगर मैंने किसी भी असंसदीय शब्द का उपयोग किया है, तो मैं उन्हें भी वापस लूंगा.”

गौरतलब हो कि लोकसभा में सांसद आजम खान ने जब सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी तब वो सदन की अध्यक्षता कर रही थीं.

टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए बिहार के शिवहर की सांसद रमा देवी ने कहा कि यह बोलने का तरीका नहीं और टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया. इसके जवाब में आजम खान ने कहा, "आप बहुत आदरणीय है. आप मेरी बहन की तरह हैं."

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 पर चर्चा में भाग लेते हुए आजम खान ने सदन की अध्यक्षता कर रहीं रमा देवी पर टिप्पणी की, जिसका सत्ता पक्ष ने खूब विरोध किया. खान की अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि उन्हें अपने भीतर झांक कर सोचना चाहिये कि वह सांसद कहलाने के लायक हैं या नहीं.

यह भी पढ़े- मुश्किल में आजम खान, रमा देवी ने की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की मांग

वहीं उनके समर्थन में एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं नहीं मानता की आजम खानजी ने आसन (रमा देवी) का अनादर किया है. ये (बीजेपी सांसद) लोग बहुत अशिष्ट हैं. ये उंगली उठाने वाले कौन हैं." इसके बाद लोकसभा में हंगामा हो गया और एसपी के सभी सदस्यों ने वाकआउट कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).