Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की (Watch Videos)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वें एवं अंतिम चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

(Photo Credits Twitter)

Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वें एवं अंतिम चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. उन्होंने मतदाताओं खासकर युवा और महिलाओं से वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आने की अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे. आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं. यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: पीएम मोदी, कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर समेत दांव पर लगी है इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा

पीएम मोदी का ट्वीट:

देखें वीडियो:

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत शनिवार को पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9 ,बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट सहित 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.

देखें वीडियो:

आज के आखिरी दौर के इस मतदान के पूरा होने के साथ ही लोकसभा के लिए वोटिंग पूरी हो जाएगी। मतों की गिनती 4 जून को होगी.

सातवें चरण के चुनाव में एनडीए गठबंधन के दिग्गज चेहरों की बात करें तो, इसमें सबसे बड़ा नाम पीएम नरेंद्र मोदी का है जो लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, महेंद्र नाथ पांडेय, आरके सिंह, पंकज चौधरी एवं अनुप्रिया पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, प्रताप चंद्र सारंगी एवं उपेंद्र कुशवाहा और रवि किशन सहित कई दिग्गजों का फैसला आज के मतदान में होना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Meerut: नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट; मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक, आरोपी महिला गिरफ्तार