देश

विदेश मंत्री एस जयशंकर को मिलेगा मनोज सिन्हा का तुगलक रोड स्थित आवास: रिपोर्ट

विदेश मंत्री एस जयशंकर को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का तुगलक रोड स्थित आवास आवंटित किए जाने की संभावना है. सूत्रों ने इस बारे में बताया. नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में संचार मंत्री रहे सिन्हा पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव हार गए.

विदेश मंत्री एस जयशंकर को मिलेगा मनोज सिन्हा का तुगलक रोड स्थित आवास: रिपोर्ट
विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Photo Credit- IANS)

नयी दिल्ली. विदेश मंत्री एस जयशंकर को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का तुगलक रोड स्थित आवास आवंटित किए जाने की संभावना है. सूत्रों ने इस बारे में बताया. नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में संचार मंत्री रहे सिन्हा पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव हार गए.

सूत्रों ने बताया कि पहली बार मंत्री बने प्रताप सारंगी को दिल्ली भाजपा कार्यालय के पास 10, पंडित पंत मार्ग स्थित बंगला आवंटित किया जा रहा है. यह बंगला भाजपा के पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव को दिया गया था.

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को 27, सफदरजंग रोड का बंगला दिया जा सकता है. यह बंगला कांग्रेस नेता ज्यातिरादित्य सिंधिया को आवंटित था.

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया,‘‘विदेश मंत्री एस जयशंकर को मध्य दिल्ली में 12 तुगलक रोड आवास आवंटित किया जा रहा है जबकि मानव संसाधन विकास मंत्री को 27, सफदरजंग रोड स्थित बंगला दिया जा रहा है.’’संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी को 10, अकबर रोड स्थित बंगला आवंटित किया जा रहा है. पहले यह बंगला पूर्व मंत्री महेश शर्मा के नाम था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).