देश

राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी नेता का बयान, कहा- फास्ट ट्रैक तरीके से जल्द हो फैसला, नहीं तो दूसरे विकल्प मौजूद

बीजेपी नेता राम माधव ने कहा राम मंदिर मसले पर बात करते हुए कहा हमें उम्मीद है कि कोर्ट इसे फास्ट ट्रैक तरीके से लेगा और जल्द पूरा करेगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे.

राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी नेता का बयान, कहा- फास्ट ट्रैक तरीके से जल्द हो फैसला, नहीं तो दूसरे विकल्प मौजूद
बीजेपी नेता राम माधव (Photo Credit- Facebook)

बीजेपी महासचिव राम माधव (Ram Madhav) ने बुधवार को मीडिया से कई मुद्दों पर बात की. अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अध्यादेश का विकल्प हमेशा से ही रहा है. लेकिन मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है. हमें उम्मीद है कि कोर्ट इसे फास्ट ट्रैक तरीके से लेगा और जल्द पूरा करेगा. राम माधव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे. माधव ने इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की. राम माधव का कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि राहुल गांधी ने हालिया चुनाव में अपनी चुनावी ताकत आजमाई, और कांग्रेस पार्टी को कुछ जीत दिलाई है."

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी ने नेतृत्व में कांग्रेस कैसा प्रदर्शन कर रही है? उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं. यह कांग्रेस तय करें कि राहुल गांधी के नेतृत्व से लाभ हो रहा है या नहीं. उनके द्वारा कांग्रेस का नेतृत्व करने पर हम कैसे टिप्पणी कर सकते हैं.

विपक्ष के महागठबंधन पर बात करते हुए माधव ने कहा कि उनकी राजनीति पूरी तरह से एडजेसमेंट है. इसके लिए बीजेपी तैयार है. हां यह सच है कि कुशवाहा जैसे कुछ सहयोगियों ने हमसे अलग होने का फैसला लिया है लेकिन हम नए सहयोगियों को लाने पर काम कर रहे हैं और विशेष रूप से दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में. यह भी पढ़ें- BJP सांसद की मांग- तिरपाल में रामलला को लगती है ठंड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर

राम माधव ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर बात करते हुए कहा "लैंगिक समानता तथा न्याय का मुद्दा उठाने के लिए यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का ऐतिहासिक फैसला है. मुस्लिमों सहित  समाज के बड़े हिस्से ने इसका स्वागत किया है, यह मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान है. मामला संसद के समक्ष है, मुझे पूरा भरोसा है कि अर्थपूर्ण बहस होगी." यह भी पढ़ें- अयोध्या में विवादित जगह पर नमाज पढ़ने की याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज, याचिकाकर्ता पर लगाया 5 लाख का जुर्माना

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).