देश

राम मंदिर निर्माण: 10 दिसंबर को विपक्ष तय करेगा रणनीति, दिल्ली में होगी अहम बैठक

देश के चुनावी माहौल के बीच विपक्ष अब शीतकालीन सत्र (Winter Session) में बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रहा है. जिसके लिए शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले विपक्षी पार्टियों ने अहम मीटिंग रखी है.

राम मंदिर निर्माण: 10 दिसंबर को विपक्ष तय करेगा रणनीति, दिल्ली में होगी अहम बैठक
10 दिसंबर को विपक्ष की अहम मीटिंग (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली: देश के चुनावी माहौल के बीच विपक्ष अब शीतकालीन सत्र (Winter Session) में बीजेपी (BJP) को घेरने की तैयारी कर रहा है. जिसके लिए शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले विपक्षी पार्टियों ने अहम मीटिंग रखी है. बता दें कि शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से शुरू हो रहा है, और विपक्ष की यह मीटिंग 10 दिसंबर को है. इस बैठक में विपक्ष आगामी सत्र के लिए अपनी रणनीति पर मंथन करेगा साथ ही कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए अपने प्लान का खाखा तैयार करेगा. विपक्ष की ये बैठक संसद भवन (Parliament House) में ही होगी.

सूत्रों की माने तो इस मीटिंग में विपक्ष का ध्यान राम मंदिर मुद्दे पर अधिक होगा, क्यों कि पिछले कुछ समय से देश में राम मंदिर मुद्दा आक्रामक मोड़ पर है. संत समाज सहित आरएसएस (RSS) भी सरकार पर राम मंदिर के लिए अध्यादेश का दबाव बना रही है. इस मुद्दे पर शिवसेना की एंट्री के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है. ऐसे में अब विपक्ष की इस विषय पर रणनीति बनाने पर विचार करेगा कि यदि सरकार राम मंदिर (Ram Mandir) पर अध्यादेश लाती है या कोई अन्य विशेष निर्णय केंद्र द्वारा लिया जाता है तो उनका कदम क्या होगा.

11 दिसंबर से शुरू हो रहा शीतकालीन सत्र 8 जनवरी 2019 तक चलेगा जो कि 29 दिनों का होगा. राम मंदिर मुद्दे के अलावा इस बार विपक्षी दलों के लिए राफेल, जीएसटी, किसान समस्या समेत कई अहम मुद्दे हैं. 10 दिसंबर को होने वाले इस मीटिंग में विपक्षी इन सभी पर सरकार को घेरने की अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे. बता दें कि लेफ्ट पार्टियां 6 दिसंबर को संविधान बचाओ प्रदर्शन भी करने वाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).