देश

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान चुनाव में गहलोत ने मानी हार, शाम 5.30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपेंगे अपना इस्तीफा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली. वो अब सीएम पद से इस्तीफा देंगे और इसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलेंगे.

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान चुनाव में  गहलोत ने मानी हार, शाम 5.30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपेंगे अपना इस्तीफा
CM Ashok Gehlot (Photo Credit: ANI)

Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली. वो अब सीएम पद से इस्तीफा देंगे और इसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलेंगे. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | मोदी का करिश्मा, शाह की रणनीति और चौहान की लाडली बहना योजना से भाजपा मध्य प्रदेश में शानदार जीत की ओर अग्रसर

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि गहलोत शाम 5.30 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. गहलोत ने कहा कि 'हम जनादेश का सम्मान करते हैं.' चुनाव आयोग के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक बीजेपी ने 114 सीटें जीत लीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 70 सीटें आईं.

वहीं तीन राज्यों - राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बड़े अंतर से पिछड़ने के बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इस रेगिस्तानी राज्य के मूड का अंदाजा लगा लिया है. शर्मा ने ट्वीट किया, "अगर पुराने पत्ते नहीं गिरते तो वसंत नहीं आता."यहां यह बताना जरूरी है कि शर्मा बीकानेर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बाद में गहलोत ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला को इस सीट से दोबारा नामांकन करना चाहिए. शर्मा ने भीलवाड़ा और दौसा से भी टिकट मांगा था, लेकिन इनकार कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).