देश

झारखंड: गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई आज भी रहेगी जारी

गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन पर रोक लगाने से जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी. गौरतलब है कि राहुल के खिलाफ निचली अदालत में बीजेपी के एक नेता द्वारा शिकायती वाद दर्ज कराई गई है, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने कांग्रेस नेता को समन जारी किया था.

झारखंड: गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई आज भी रहेगी जारी
अमित शाह और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI/Twitter)

रांची/झारखंड : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन पर रोक लगाने से जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी.

न्यायमूर्ति ए के गुप्ता (A.K Gupta) की पीठ में इस मामले में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ता राहुल गांधी की ओर से विशेष सुनवाई के लिए न्यायालय से आग्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.

यह भी पढ़ें : कश्‍मीर मध्‍यस्‍थता विवाद: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर इमरान की उड़ाई धज्जियां, राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा

गौरतलब है कि राहुल के खिलाफ निचली अदालत में भाजपा के एक नेता द्वारा शिकायती वाद दर्ज कराई गई है, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने कांग्रेस नेता को समन जारी किया था. राहुल गांधी ने इसे झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).