Rahul Gandhi Panauti Remark Video: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक रैली के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा. दरअसल, जनसभा के दौरान कुछ लोग पनौती-पनौती चिल्लाने लगे. इस पर राहुल गांधी ने कहा, ''अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां पर वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया. टीवी वाले ये नहीं कहेंगे. मगर जनता जानती है.'' कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट ने इसका वीडियो भी शेयर किया है. बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा तथा वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.
देखें वीडियो-
पनौती 😉 pic.twitter.com/kVTgt0ZCTs
— Congress (@INCIndia) November 21, 2023













QuickLY