PSEB Class 12th Result 2019: पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं की रिजल्ट कुछ ही देर में होगी जारी, ऐसे करें चेक
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 12वीं की परीक्षा परिणाम आज घोषित होंगे. पीएसईबी 12वीं के नतीजे सुबह 11.30 बजे तक जारी किया जायेगा...
PSEB Class 12th Result 2019: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 12वीं की परीक्षा परिणाम आज घोषित होंगे. पीएसईबी 12वीं के नतीजे सुबह 11.30 बजे तक जारी किया जायेगा. बारहवीं की इस बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को पीएसईबी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा. जिस भी छात्रों ने इस साल यानि 2019 में सीनियर सेकेंडरी का एग्जाम दिया है, वे अपने रिजल्ट पीएसईबी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते है.
12वीं के छात्र-छात्राएं indiaresults.com, examresults.net और results.gov.in वेबसाइट पर जा कर भी अपने रिजल्ट्स देख सकते हैं. पीएसईबी 12वीं के परीक्षा रिजल्ट 2019 को ऑनलाइन इन स्टेप्स को फॉलो करके भी चेक कर सकते हैं.
-सबसे पहले पीएसईबी पंजाब बोर्ड (PSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएं.
-वेबसाइट पर जाने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें मौजूद पीएसईबी 12वीं परीक्षा के रिजल्ट 2019 के लिंक पर क्लिक करें.
-नया पेज ओपन होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, रजिट्रेशन आईडी और स्कूल कोड जैसी डिटेल सबमिट करें.
-सबमिट करने के तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2019 सामने आ जाएगा.
-इसके बाद स्टूडेंट्स पीएसईबी (PSEB) 12वीं क्लास के रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें.
12वीं के सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिये भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने फोन पर Pb12 स्पेस <रोल नंबर> बीएसएनएल (56505), वोडाफोन (56730), एयरटेल (543212222), आइडिया (55456) और टाटा जीएसएम (51234) टाइप करके भेजना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

