Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के लिए रायबरेली में किया चुनाव प्रचार, महिलाओं से कहा- झूठे वादे नहीं करती कांग्रेस- VIDEO
Photo- ANI

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में चुनाव प्रचार करने पहुंची. इस दौरान यहां उन्होंने महिला मतदाताओं से बातचीत की और उनकी समस्याए जानी. प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था कि हमारी सरकार आते ही किसानों के कर्ज माफ होंगे, तो माफ हुए थे .वहीं, कर्नाटक में भी हमने कहा था कि महिलाओं के खाते में 2000 रूपये डाले जाएंगे, आज डल रहे हैं. जहां भी हमारी सरकार बनी है, हमने अपने वादे पूरे किए हैं.

चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी