देश

Pranab Mukherjee Health Update: सेप्टिक सदमे से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट जारी

कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) के स्वास्थ्य में गिरावट हुई है. आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने सोमवार को बताया की बीते एक दिन में प्रणब मुखर्जी की तबियत पहले से ख़राब हुई है. वह अभी गहरे कोमा में है. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.

Pranab Mukherjee Health Update: सेप्टिक सदमे से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट जारी
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) के स्वास्थ्य में गिरावट हुई है. आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल (Army's Research and Referral Hospital) ने सोमवार को बताया की बीते एक दिन में प्रणब मुखर्जी की तबियत पहले से ख़राब हुई है. वह अभी गहरे कोमा में है. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल के हवाले से बताया कि कल (30 अगस्त) से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल स्थिति में गिरावट दर्ज की गई है. वह अपने फेफड़ों के संक्रमण के कारण सेप्टिक सदमे में है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. वह अभी भी गहरे कोमा और वेंटिलेटर सपोर्ट पर बने हुए हैं.  Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भगवान से की ये प्रार्थना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति गलती से अपने बाथरूम में फिसल गए और गिर गए, जिससे उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का जम गया. जिसे हटाने के लिए 10 अगस्त को 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी की गई. हालांकि इस जीवन रक्षक सर्जरी के दौरान पता चला कि मुखर्जी कोविड-19 पॉजिटिव है. सर्जरी के बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है.

बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति के फेफड़ों में संक्रमण के बाद उनकी सेहत ज्यादा खराब हो गई थी. विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. वहीं, देशभर में उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).