देश

Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में सुधार नहीं, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मौजूद पिता के लिए बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भगवान से की ये प्रार्थना

दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल (Army's Research and Referral Hospital) में एडमिट पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की हालत में सुधार नहीं हो रहा है. कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मुखर्जी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में सुधार नहीं, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मौजूद पिता के लिए बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भगवान से की ये प्रार्थना
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल (Army's Research and Referral Hospital) में एडमिट पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की हालत में सुधार नहीं हो रहा है. कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मुखर्जी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. इस बीच देशभर में उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी हुई थी. उनके मस्तिष्क में रक्त का एक थक्का जम गया था, जिसे सर्जरी के जरिए हटाया गया. वह इस समय 'आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल' में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. हर वक्त मुखर्जी के स्वास्थ्य की निगरानी डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम रख रही है. Pranab Mukherjee on Ventilator: कोरोना संक्रमित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, आर्मी अस्पताल में चल रहा इलाज. 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी (Sharmistha Mukherjee) ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि भगवान उनके के साथ वही करे जो उनके लिए अच्छा हो और मुझे खुशियाँ और दुख दोनों सहन करने की शक्ति दें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति गलती से अपने बाथरूम में फिसल गए और गिर गए, जिससे उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का जम गया.

उधर, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के ग्रामीण पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के जल्द ठीक होने के लिए उनके पैतृक गांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं. किरनाहर के ग्रामीणों ने कोलकाता से करीब 180 किलोमीटर दूर मंगलवार को मुखर्जी के पैतृक स्थान मिराती में स्थित जपेश्वर शिव मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ शुरू किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).