India-China Border Clash: आरजेडी को नहीं मिला पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक का न्योता, तेजस्वी यादव बोले-राजनाथ सिंह बताएं RJD को क्यों नहीं बुलाया गया
बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. सोमवार देर रात हुई इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. जबकि चीन के 40 से अधिक सैनिक हताहत हुए थे. जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी जबकि कई घायल हुए थे. इस पुरे मामले के बाद भारत में चीन के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है.
नई दिल्ली. बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों (India-China Border Clash) के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. सोमवार देर रात हुई इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. जबकि चीन के 40 से अधिक सैनिक हताहत हुए थे. जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी जबकि कई घायल हुए थे. इस पुरे मामले के बाद भारत में चीन के खिलाफ काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. लगातार उठ रहे विरोध के बीच पीएम मोदी ने आज शाम सर्वदलीय बैठक (PM Modi's All-Party Meeting) बुलाई है. जिसमें अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे. लेकिन इस बैठक में आरजेडी (RJD) को आमंत्रित नहीं किया है. इसी को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने केंद्र पर हमला बोला है.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि RJD बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है. संसद में उनके 5 सांसद हैं फिर उनकी पार्टी को सर्वदलीय बैठक के लिए न्योता क्यों नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को बताना चाहिए कि आखिर आरजेडी को क्यों नहीं बुलाया गया है. यह भी पढ़ें-India-China Face-Off in Ladakh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक आज, सोनिया गांधी-शरद पवार सहित ये नेता होंगे शामिल
ANI का ट्वीट-
Rashtriya Janata Dal is the largest party in Bihar & it has 5 MPs in the Parliament but we have not been invited to today's all-party meeting on #IndiaChinaFaceOff. We want Rajnath Singh ji to clarify as to why RJD hasn't been invited: Bihar Leader of Opposition Tejashwi Yadav pic.twitter.com/1HN8rby3T3
— ANI (@ANI) June 19, 2020
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित कई नेता शिरकत करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

