प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा, कहा- अनुच्छेद 370 पर कदम सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भारत से युद्ध में नहीं जीत सकता इसलिए भारत की अखंडता को चुनौती दे रहा है. मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, "आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मैं देश के सामने मौजूद इस चुनौती को हर नागरिक को याद दिला रहा हूं. जो हमारे साथ युद्ध में नहीं जीत सकते, वे हमारी एकता को चुनौती दे रहे हैं."
केवड़िया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भारत से युद्ध में नहीं जीत सकता इसलिए भारत की अखंडता को चुनौती दे रहा है. मोदी ने पाकिस्तान (Pakistan) का नाम लिए बिना कहा, "आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मैं देश के सामने मौजूद इस चुनौती को हर नागरिक को याद दिला रहा हूं. जो हमारे साथ युद्ध में नहीं जीत सकते, वे हमारी एकता को चुनौती दे रहे हैं."
प्रधानमंत्री ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल (Vallabhbhai Patel) की 144वीं जयंती पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "हालांकि, वे भूल जाते हैं कि सदियों तक इसी तरह के प्रयासों के बावजूद कोई भी हमें मिटा नहीं सका था, हमारी एकता को नहीं हरा सका था."
यह भी पढ़ें : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर दिल्ली में ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी
भारत के लौह पुरुष की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, "सरदार वल्लभभाई पटेल के आशीर्वाद से देश ने कुछ हफ्तों पहले इन ताकतों को हराने के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. अनुच्छेद 370 ने जम्मू एवं कश्मीर को अलगाववाद और आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं दिया."
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने 5 अगस्त को संसद के माध्यम से अनुच्छेद 370 (Article 370) को रद्द करते हुए जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था और प्रदेश को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था. 31 अक्टूबर यह निर्णय प्रभाव में आया है.
भारत को एकजुट करने के सरदार पटेल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए मोदी ने यह 'बड़ा फैसला' पटेल को समर्पित किया. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि अगर पटेल को इस मामले से निपटने की अनुमति दी गई होती, तो कश्मीर मुद्दे को हल करने में इतना समय नहीं लगता. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "सरदार पटेल ने एक बार कहा था कि अगर कश्मीर का मुद्दा उनके पास रहता, तो इसे हल करने में इतना समय नहीं लगता. आज उनकी जयंती के मौके पर मैं अनुच्छेद 370 हटाने का निर्णय सरदार साहब को समर्पित करता हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

