लोकसभा चुनाव 2019: पार्टी की जीत के लिए PM मोदी ने भुवनेश्वर में किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी भाजपा के पक्ष प्रचार के लिए मंगलवार को ओडिशा की राजधानी में रोड शो किया
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी भाजपा के पक्ष प्रचार के लिए मंगलवार को ओडिशा की राजधानी में रोड शो किया. छत्तीसगढ़ से यहां पहुंचने के बाद मोदी ने बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से अपना रोड शो शुरू किया, जो गंगानगर और ओयुआत चौक होते हुए बारामुंडा मैदान तक गया. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ हजारों लोग मौजूद थे, जिनका मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया.
इससे पहले मोदी ने मंगलवार को संबलपुर में चुनावी सभा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार की नीतियों की आलोचना की. भुवनेश्वर और संबलपुर संसदीय सीटों पर मत 23 अप्रैल को डाले जाएंगे. ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों के लिए चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं.
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi Gifts Big to Assam: असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, सिलचर में किया 24,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
What Is PNG Connection: पीएनजी कनेक्शन क्या है और इसे कैसे लें? जानें फायदे और आवेदन की पूरी प्रक्रिया
PM Modi West Bengal Visit: पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर, 18 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
\