प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल कर सकते हैं कश्मीर और यूरोपीय संघ के दौरे पर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर की मौजूदा स्थिति और घाटी में यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से संबंधित बातचीत होने की संभावना है. जर्मनी चाहता है कि घाटी में जल्द से जल्द प्रतिबंध हटाए जाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel) शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर की मौजूदा स्थिति और घाटी में यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से संबंधित बातचीत होने की संभावना है. जर्मनी चाहता है कि घाटी में जल्द से जल्द प्रतिबंध हटाए जाएं.

पिछले महीने यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघेरिनी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान उन्हें कश्मीर पर अपनी आधिकारिक स्थिति से अवगत कराया था. भारत ने अपने राजनयिक स्रोतों के माध्यम से जर्मनी और यूरोपीय संघ के अन्य देशों के सामने कश्मीर में स्थिति और उसे विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने पर अपने आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है.

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली यूरोपीय सांसदों की टीम, 370 खत्म होने के बाद पहली बार कोई विदेशी दल मंगलवार को जाएगा कश्मीर

जर्मन राजनयिक सूत्रों का कहना है "मोदी और मर्केल दोनों के करीबी संबंध हैं. इसलिए कोई भी विषय आ सकता है. वह किसी भी मुद्दे पर बात कर सकते हैं." दोनों नेताओं के बीच कश्मीर में यूरोपीय संघ के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से संबंधित बातचीत हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड