Congress Attack on PM Modi: लोकसभा में शपथ ले रहे थे पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लहराने लगे संविधान की मिनी-कॉपी (Watch Video)
Photo Credit- X

Congress Attack on PM Modi: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दिन आज प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब द्वारा नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई. इसी क्रम में जब पीएम मोदी शपथ लेने के लिए पोडियम में पहुंचे, तो कांग्रेस के सभी सांसद उन्हें संविधान की मिनी-कॉपी दिखाने लगे. कांग्रेस ने अपने सोशल साइट एक्स पर इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें सांसद की शपथ लेने जा रहे पीएम मोदी को लाल घेरे में और राहुल गांधी को आसमानी घेरे दिखाया गया है. वीडियो में कैप्शन दिया गया है- 'जननायक ने नरेंद्र मोदी को संविधान दिखाया'. दरअसल, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव के पहले ही संविधान को एक बड़ा मुद्दा बनाया था. उनका आरोप था कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिखाया संविधान की मिनी-कॉपी