PM Modi Blasts Opposition: सनातन धर्म के अपमान पर भड़के पीएम मोदी, कहा- हिंदुओंं की आस्था को तबाह करना चाहता है INDIA गठबंधन
पीएम मोदी ने कहा 'INDIA गठबंधन के लोग 'सनातन धर्म' को मिटाना चाहते हैं, कल ये हम पर हमले बढ़ा देंगे. देश भर के सभी 'सनातनियों' और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा.'
मध्यपदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के बीना पहुंचे. यहां PM मोदी ने 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि "इस INDIA गठबंधन के लोग उस 'सनातन धर्म' को मिटाना चाहते हैं, जिसने स्वामी विवेकानंद और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी... विपक्षी गठबंधन 'सनातन धर्म' को नष्ट करना चाहता है. आज वे खुलेआम सनातन को निशाना बना रहे हैं, कल को ये हम पर हमले बढ़ा देंगे. देश भर के सभी 'सनातनियों' और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा. हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा..." ये भी पढ़ें- Sanatana Dharma Row: उदयनिधि के बाद अब DMK नेता ए राजा का विवादित बयान, सनातन धर्म की तुलना HIV से की- VIDEO
पीएम नरेंद्र मोदी, "ऐसे दल भी हैं जो देश को, समाज को विभाजित करने में जुटे हैं. इन्होंने मिलकर एक INDI ALLIANCE (गठबंधन) बनाया है. इसको कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं. इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है, लेकिन मुंबई में बैठक में इन्होंने अपनी नीति और रणनीति बना ली है... इनकी नीति-रणनीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है. INDI गठबंधन की रणनीति भारत की आस्था पर हमला करने की नीति है. INDI गठबंधन की नीयत है कि भारत को जिस विचारों, संस्कारों, परंपराओं ने हजारों वर्ष से जोड़ा है उसे तबाह कर दो..."
#WATCH | Bina, Madhya Pradesh: Prime Minister Narendra Modi says "The people of this INDIA alliance want to erase that 'Sanatana Dharma' which gave inspiration to Swami Vivekananda and Lokmanya Tilak...This INDIA alliance wants to destroy 'Sanatana Dharma'. Today they have openly… pic.twitter.com/wc0C2hBxtS
— ANI (@ANI) September 14, 2023
पीएम मोदी ने कहा, "हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, क़ानून व्यवस्था को स्थापित किया. लोगों को ध्यान होगा कि कैसे कांग्रेस ने बुंदेलखंड को पानी के लिए तरसा करता था. आज की सरकार में हर घर तक सड़क, बिजली पहुंच रही है... आज बड़े-बड़े निवेशक मध्य प्रदेश आना चाहते हैं, नई-नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं. अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाईयां छूने जा रहा है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

