Ebrahim Raisi Dies: 'भारत इस दुख के समय में ईरान के साथ खड़ा है', पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर जताया शोक (View Tweet)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा- भारत इस दुख के समय में ईरान के साथ खड़ा है. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रायसी के दुखद निधन से गहरा सदमा लगा है.
Ebrahim Raisi Dies: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Ebrahim Raisi) की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा- भारत इस दुख के समय में ईरान के साथ खड़ा है. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रायसी के दुखद निधन से गहरा सदमा लगा है. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. बता दें, दरअसल, अजरबैजान के घने और पहाड़ी इलाके में रविवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अफसर सवार थे. ईरानी मीडिया ने दावा किया कि हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में सभी की मौत हो चुकी है.
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर जताया शोक
Deeply saddened and shocked by the tragic demise of Dr. Seyed Ebrahim Raisi, President of the Islamic Republic of Iran. His contribution to strengthening India-Iran bilateral relationship will always be remembered. My heartfelt condolences to his family and the people of Iran.…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

