देश

पीएम मोदी ने साढ़े 4 साल में खोया अपना तीसरा मंत्री, तीनों थे कद्दावर नेता

अनंत कुमार से पहले मोदी सरकार के 2 और मंत्रियों का निधन हुआ. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे का मंत्रिपद की शपथ लेने के कुछ दिन के भीतर ही निधन हो गया था. 3 जून 2014 को एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था. वे सबसे कम वक्त तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे.

पीएम मोदी ने साढ़े 4 साल में खोया अपना तीसरा मंत्री, तीनों थे कद्दावर नेता
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार (59) का बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में सोमवार तड़के निधन हो गया. वे 59 साल के थे. अनंत कुमार फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे और इसी के इलाज के लिए जुलाई-अगस्त में संसद के मानसून सत्र के बाद उपचार के लिए पहले लंदन गए थे, जिसके बाद उन्हें अमेरिका के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था. वे पिछले महीने ही भारत लौटे थे और उन्हें बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में रखा गया था. कर्नाटक में बीजेपी को मजबूत करने में अनंत कुमार की अहम् भूमिका रही है.

वैसे, अनंत कुमार से पहले मोदी सरकार के 2 और मंत्रियों का निधन हुआ. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे का मंत्रिपद की शपथ लेने के कुछ दिन के भीतर ही निधन हो गया था. 3 जून 2014 को एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था. वे सबसे कम वक्त तक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे.

यह भी पढ़े: बीजेपी के संकटमोचक थे अनंत कुमार, 6 बार कांग्रेस के उम्मीदवार को दी थी मात, जानें उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

पिछले साल मई में अनिल माधव दवे का असामयिक निधन हो गया था. मोदी सरकार में वह पर्यावरण मंत्री थे. नर्मदा नदी को बचाने के लिए अनिल माधव ने बहुत काम किया था। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए कई किताबें भी लिखीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).