VIDEO: 'ऑफिशियल भिखमंगे हैं पाकिस्तानी, उन्हें IMF से 'इंटरनेशनल मिलिटेंट फंड' मिल रहा': असदुद्दीन ओवैसी ने शाहबाज शरीफ को किया बेनकाब
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तान को दिए जा रहे एक अरब डॉलर के IMF कर्ज पर सवाल उठाया है.
Owaisi on India Pakistan Tensions: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तान को दिए जा रहे एक अरब डॉलर के IMF कर्ज पर सवाल उठाया है. ओवैसी ने कहा है कि यह कर्ज 'इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड' नहीं बल्कि 'इंटरनेशनल मिलिटेंट फंड' जैसा है, जिसे पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल करेगा. ओवैसी ने पूछा, "आख़िर पिछले 75 सालों में तुमने क्या किया कि आज IMF से भीख मांगनी पड़ रही है? ये अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देश इस कर्ज को मंजूरी कैसे दे रहे हैं, जब भारत की जमीन, हमारे घरों और हमारे जवानों पर हमले हो रहे हैं?"
ओवैसी ने आगे कहा कि पाकिस्तान की हरकतें अब बर्दाश्त से बाहर हैं और यह देश पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है.
ऑफिशियल भिखमंगे हैं पाकिस्तानी: ओवैसी
'पाकिस्तान को परमाणु हथियार को नष्ट किया जाना चाहिए'
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पूरी दुनिया को फैसला करना चाहिए कि क्या पाकिस्तान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति दी जानी चाहिए? उसके परमाणु हथियार जब तक सुरक्षित हैं, तब तक दुनिया असुरक्षित है. इन हथियारों को निष्क्रिय और नष्ट किया जाना चाहिए.” उन्होंने श्रीनगर में स्वास्थ्य केंद्रों (डिस्पेंसरी) को निशाना बनाए जाने की घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यह अमानवीयता की हद है.
ओवैसी ने कहा, "आज जब पाकिस्तान हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले कर रहा है. हमें एकजुट होकर अपनी सेना के पीछे खड़ा होना चाहिए. यही समय है जब हमें पाकिस्तान के झूठे प्रचार और आतंकी चालों को ध्वस्त करना है.”
पाकिस्तान की मक्कारी इस बार नहीं चलने वाली: ओवैसी
ओवैसी ने यह भी कहा कि इस बार देश में जो एकता और एकमतता देखने को मिल रही है, वह पहले कभी नहीं दिखी. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की चालें और मक्कारी इस बार नहीं चलने वाली. भारत की जनता, सरकार और सेना एक साथ हैं और इस बार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का हमेशा के लिए अंत करके रहेंगे.”
असदुद्दीन ओवैसी का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं और पाकिस्तान लगातार ड्रोन हमलों और नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है.