Varanasi Congress Candidate Ajay Rai: चार जून को पता चल जाएगा की एग्जिट पोल और बीजेपी कहां खड़ी है; अजय राय ने एग्जिट पोल पर दिया बयान -( Watch Video )
Credit -ANI

लोकसभा चुनाव के आखरी मतदान के  बाद अब एग्जिट पोल पर घमासान मचा हुआ है.सभी एग्जिट पोल में बीजेपी और एनडीए को 300 पार सीटें दिखा रहे है. इसपर अब वाराणसी के कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय ने बयान दिया है. उन्होंने कहा की जब आप ग्राउंड में जनता के बीच जाएंगे. तब पता चलेगा. उन्होंने कहा की ,' यह सब मनगढ़ंत बातें है. उन्होंने कहा की 4 तारीख को हवा निकल जाएगी, 4 तारीख को पता चल जाएगा की ,' कहां एग्जिट पोल है और कहां भाजपा खड़ी है. यह केवल मानसिक रूप से दबाव बनाने के लिए और इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने के लिए यह खेल हो रहा है. यह भी पढ़े :Rahul Gandhi On Exit Poll: यह एग्जिट पोल नहीं है, इसका नाम मोदी मीडिया पोल है; राहुल गांधी ने साधा निशाना – ( Watch Video )

देखें वीडियो :