Union Budget 2025-26 Live Streaming: संसद में बजट पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Budget 2025 Live Streaming: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी 2025) संसद में केंद्रीय बजट 2025 पेश कर रही हैं. इस बजट में आम लोगों से लेकर कॉर्पोरेट जगत तक के लिए कई बड़े ऐलानों की उम्मीद है. बजट को लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश के लोग इसे देख सकें.  इस बार सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें देने का ऐलान कर सकती है. इनमें सबसे बड़ा तोहफा तो टैक्स छूट के तौर पर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.