Shiv Sena Symbol War: शिवसेना विवाद से NCP ने पल्ला झाड़ा, शरद पवार ने कहा- हम इस झमेले में नहीं पड़ेंगे

शरद पवार ने कहा कि वह शिवसेना के मौजूदा समय में चल रहे ‘धनुष और तीर’ के चुनाव निशान के झमेले में नहीं पड़ेंगे. पवार ने कहा "पुराने चुनाव निशान के नहीं मिलने से कोई बड़ा असर नहीं होने वाला है क्योंकि लोग नए चुनाव निशान को अपना लेंगे."

एनसीपी चीफ शरद पवार (Photo Credit : Twitter)

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने रविवार को शिवसेना के चुनाव चिन्हं विवाद पर अपना रुख साफ किया है. पवार ने कहा कि वह शिवसेना के मौजूदा समय में चल रहे ‘धनुष और तीर’ के चुनाव निशान के झमेले में नहीं पड़ेंगे. शरद पवार की ये प्रतिक्रिया चुनाव आयोग (Election Commission-EC) के उस आदेश के बाद आई है, जिसमें पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और चुनाव निशान ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया गया.

चुनाव आयोग के इस फैसले से उद्धव ठाकरे गुट में भारी गुस्सा है. जबकि शिंदे गुट ने असली शिवसेना के रूप में मान्यता दिए जाने के फैसले का स्वागत किया. वहीं उद्धव गुट ने कहा है कि वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख करेंगे. शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने ने चुनाव आयोग पर ‘बीजेपी के एजेंट’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया है. Shiv Sena Name and Symbol: संजय राउत का दावा, शिवसेना के नाम और सिंबल के लिए खर्च किए 2 हजार करोड़

शुक्रवार को शरद पवार ने कहा था कि "पुराने चुनाव निशान के नहीं मिलने से कोई बड़ा असर नहीं होने वाला है क्योंकि लोग नए चुनाव निशान को अपना लेंगे." NCP प्रमुख ने ठाकरे गुट को सलाह दी, 'एक बार फैसला हो जाने के बाद कोई चर्चा नहीं हो सकती है. इसे स्वीकार करें, एक नया चुनाव चिह्न लें.

2 हजार करोड़ रुपए की डील

शिवसेना का चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम छिनने के बाद बीजेपी और शिंदे गुट पर उद्धव गुट के हमले लगातार जारी हैं.  उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपए की भारी-भरकम डील हुई है. उद्धव गुट ने चुनाव आयोग के फैसले को पूर्व नियोजित बताया है. उनकी तरफ से कहा गया था कि उन्हें पहले से ही अनुमान था कि EC से इस तरह का फैसला आएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट