देश

MP Assembly Bypolls 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया का 24 सितंबर से मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 सितंबर से मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस प्रवास के दौरान सिंधिया विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

MP Assembly Bypolls 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया का 24 सितंबर से मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में हुए शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 24 सितंबर से मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस प्रवास के दौरान सिंधिया विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

सिंधिया के कार्यालय से जारी किए गए दौरा कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया विशेष विमान से 24 सितंबर को दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे, उसके बाद वे मुंगावली, अशोकनगर और डबरा में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. यह भी पढ़े: Gulam Nabi Azad: सांसदों के निलंबन पर गुलाम नबी आजाद बोले- अगर निलंबन रद्द नहीं हुआ तो मानसून सत्र का बहिष्कार करेगा विपक्ष

तय कार्यक्रम के अनुसार, सिंधिया रात्रि विश्राम भोपाल में करेंगे और 25 सितंबर को बमौरी, सुरखी और सांची विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सिंधिया 26 सितंबर को बदनावर, सांवेर और हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे. उसके बाद सिंधिया विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).